Showing posts with label ब्रेकिंग न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label ब्रेकिंग न्यूज़. Show all posts

Tuesday, 14 April 2020

देश में लॉक डाऊन का दूसरा चरण कल से 3 तक

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये देश में लॉक डाऊन को बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रास्ट्र को सम्बोधित करते हुये इसकी घोषणा की। लॉक डाऊन का दूसरा चरण कल से यानी 15 अप्रेल से 3 मई तक कर दिया गया है।
इस दौरान उन्होनें देशवासियो से अपील की है कि इसका पालन करे।
यह भी कहा पीएम मोदी ने-
हम धैर्य बनाकर रखेंगे,
नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे।
इसी विश्वास के साथ अंत में,
मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं।
पहली बात-
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो,
उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है: 
दूसरी बात-
लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें,
घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें: 
तीसरी बात-
अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें,
गर्म पानी,
काढ़ा,
इनका निरंतर सेवन करें: 
चौथी बात-
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें।
दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें: 
पांचवी बात-
जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें,
उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें: 
छठी बात-
आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें,
किसी को नौकरी से न निकालें: 
सातवीं बात-
देश के कोरोना योद्धाओं,
हमारे डॉक्टर- नर्सेस,
सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें:
पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें,
जहां हैं,
वहां रहें,
सुरक्षित रहें।
वयं राष्ट्रे जागृयाम”

Sunday, 12 April 2020

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 7 और मामले सामने आये

कोरबा के कटघोरा में 7 और कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में 25 मामले हो गये। इनमें से 10 लोग सही हो कर घर जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कटघोरा में 8 लोग कोरोना से पीड़ित पाये गए थे।
छत्तीसगढ़ में तब्लिगी जामत के चलते बिगड़
प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर स्तिथि ठीक थी, लेकिन कटघोरा में तबलिगी जामत से जुड़े एक व्यक्ति में संक्रमण होने के बाद अन्य लोगों में भी संक्रमण फैल गया
छत्तीसगढ़ के सभी मरीज कोरबा के 
वर्तमान में प्रदेश के सभी मरीज कोरबा के कटघोरा के ही रहने वाले हैं। कुल मरीज 15 हो गए हैं। सभी को एम्स में भर्ती कराया गया है।
नये कोरोना अस्पताल का निरिक्षण करते स्वास्थ मन्त्री 

Saturday, 11 April 2020

कोरोना संक्रमण रोकने छत्तीसगढ़ में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर होगा अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण रोकने प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। अब बिना मास्क लगाये घर से बाहर निकलने पर पुलिस अपराध दर्ज करेगी, इस संबंध में स्वास्थ विभाग ने आदेश जारी कर दिया है
मास्क नही होने पर स्कार्फ, रुमाल या कपड़ा भी लगा सकते हैं, लेकिन मुंह और नाक ढंके होना चाहिए।

Friday, 10 April 2020

छत्तीसगढ में कोरोना का एक और मरीज हुआ ठीक


छत्तीसगढ़  में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ स्वास्थ्य।
एम्स में भर्ती 16 वर्ष के नाबालिग की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी। प्रदेश में अब तक कुल 18 में से 10  कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, कटघोरा के कोरोना संक्रमित 8 मरीज़ो का इलाज जारी।