Showing posts with label corona breaking. Show all posts
Showing posts with label corona breaking. Show all posts

Monday, 22 June 2020

डोंगरगांव विधायक कोरोना पॉजिटिव, कई विधायकों के साथ कर चुके हैं बैठक

रायपुर.
राज्य में कोरोना कोविड 19 का संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इसकी चपेट में डोंगरगांव विधायक भिबा गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके ड्राईवर और परिवार के सदस्यों का भी सैम्पल लेकर होम क्वरेन्टाईन किया गया है।
तेजी से बढ़ रहा ग्राफ
छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोविड 19 के 46 नए मामले सामने आये। राजनांदगांव 15, रायपुर 11, कोरबा 6, सूरजपुर 4, बेमेतरा 2, मुंगेली 2, जयपुर 2, कवर्धा 1, बिलासपुर 1, जांजगीर 1, बलरामपुर 1 मामला सामने आया।
एक और मौत
राजनांदगांव में  कोरोना से पीड़ित अस्पताल में भर्ती 92 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई। इस तरह अब तक इस बिमारी से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
66 हुये डिस्चार्ज
सोमवार को विभिन्न कोरोना अस्पतालों में भर्ती हुए 66 मरीज डिस्चार्ज हुये। राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2302 हो गया है। वहीं अब तक
कोरोना से पीड़ित 1487 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। और कुल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 803 हैं।

Sunday, 7 June 2020

रायपुर में मिले नये 36 कोरोना संक्रमित और प्रदेश में 59 मरीज

रायपुर.
छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार दोपहर तक 59 नए कोरोना मरीज मिले। दूसरी ओर राजधानी रायपुर में 36 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज मिले। इससे स्वास्थ विभाग में हडकंप मच गया है। इसके अलावा कवर्धा से 12, कोरबा में 8, दुर्ग में 3 नए मरीज मिले।
देर रात तक रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। स्वास्थ विभाग देर रात तक नये मिले मरीजों की जानकारी जारी करेगा।
रायपुर में हालात बिगड़े
राजधानी रायपुर में हालात बिगड़ते जा रहे है। पिछ्ले 4 दिन से नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 
इतने इलाके सील
राजधानी में इमरजेन्सी काम को छोड़कर किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
इन इलाकों पर रोक
1. देवेंद्र नगर सेक्टर-5 : मंडी गेट रोड, सेक्टर-5 का इलाका, मार्केट रोड।
2. फाफाडीह कुम्हारपारा : कुम्हापारा, रमण मंदिर वार्ड व हनुमान मंदिर रोड।
3. देवपुरी गेलाराम नगर : देवपुरी रोड और गेलाराम कॉलोनी।
4. बिरगांव इतवारी बाजार : इतवारी बाजार रोड और बस्ती का इलाका।
5. उरला मेटल पार्क रोड : मेटल पार्क रोड स्थित बस्ती का हिस्सा।
6. सड्‌डू कॉलोनी बीएसयूपी काॅलोनी, सड्डू सेक्टर एरियर, कैपिटल होम्स।
7. सांईनगर वाणिज्य कर ऑफिस, भाटापारा, फाफाडीह की सड़क।
8. कैलाश नगर मेटल पार्क रोड, कैलाश नगर और आसपास का इलाका।
9. रावांभाठा बांधा तालाब, बस्ती इलाका और आरटीओ दफ्तर के पीछे।
10. दोंदे खुर्द दोंदे खुर्द बस्ती और आसपास का इलाका।
11. चंगोराभाठा काली मंदिर रोड, पार्षद का घर और चंगोराभाठा बस्ती।
12. प्रीतम नगर टीचर कॉलोनी पुलिस, अशोक नगर रोड और प्रीतम नगर।
13. गुरुमुख नगर न्यू राजेंद्र नगर, केनाल रोड और बस्ती का इलाका।
14. रावांभाठा बंजारी जौहर नगर, आरटीओ दफ्तर के पीछे का हिस्सा।
15. रामसागर पारा बढ़ईपारा, रामसागरपारा और अग्रसेन चौक रोड।
16. हिमालया हाईट्स हिमालया हाइट्स कॉलोनी और आसपास की रोड।
17. गणपति स्टील उरला गणपति फैक्ट्री और लेबर क्वार्टर।

Friday, 29 May 2020

महासमुंद में मिला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर
आज 5 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई, जिला बिलासपुर से 2 व जगदलपुर, महासमुंद व दुर्ग से 1-1मरीज। कल रात्रि मुंगेली जिले से 1 कोरोना मरीज़ की पहचान की गई थी। राज्य में कुल संख्या 321हो गई मरीजों की संख्या।

Sunday, 24 May 2020

छत्तीसगढ़ में 35 और नए कोरोना संक्रमित मिले, मलकानगिरी में 10 पॉजिटिव मिले

0 प्रदेश में अब 184 हुए एक्टीव मरीज
0 भारत में दोपहर तक 31 की मौत
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना वॉयरस का फैलना जारी है। रविवार को कोरोना वॉयरस से संक्रमित 35 और नए केस सामने आए। इनमें बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद और कोरिया के एक-एक मरीज शामिल हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सुकमा से लगे मलकानगिरी में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला स्वास्थ्यकर्मी और 1 साल का बच्चा भी संक्रमित बताया जा रहा है। इस कारण सुकमा और मलकानगिरी मार्ग को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रदेश में 44 कोरोना पॉजिटीव मिले थे। इनमें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया है। राज्य में कुल 184 कोरोना संक्रमित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।
देश की स्थिति
दूसरी भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। इनमें 54 हजार 441 ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना वॉयरस से मरने वालों की संख्या  3 हजार 867 हो गई है। मरने वालों की संख्या एक ही दिन में 137 हो गई है। दूसरी ओर नए मरीज मिलने की रफ्तार भी बढ़ी है। रविवार दोपहर 3 बजे तक पूरे देश में 31 लोगों की मौत कोरोना वॉयरस के चलते हो चुकी है।
विदेशों में कोरोना
कोरोना वॉयरस के संक्रमण से पूरी दुनिया प्रभावित है। पूरी दुनिया में रविवार दोपहर तक कुल 54 लाख 26 हजार 434 लोग कोरोना वॉयरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 44 हजार 405 लोगों की मौत हो चुकी है। और 22 लाख से ज्यादा लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। सबसे ज्यादा अमेरिका में 16 लाख 66 हजार 829 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से 98 हजार 683 लोगों की मौत हो चुकी है। 
दोपहर 2 बजे तक इन देशों में मौत
ब्राजील-152
रसिया-153
इरान-58
भारत-31
मैक्सिको-190
बैलजियम-43
पाकिस्तान-32
बेलारूस-5
बांग्लादेश-28
यूएई-1
इंडोनेशिया-21
पोलैंड-2
यूक्रेन-12
रोमानिया-3
ऑस्ट्रिया-1
फिलिपींस-5
अफगानिस्तान-2
मालदीव-4
घाना-1
आरमेनिया-4
फिनलैंड-1
बोलविया-10
होंडरास-7
हंगरी-4
सूडान-9
गौटमाला-4
बुलगारिया-4
ईएल साल्वाडोर-2
स्लोवेनिया-1
तुसानिया-1
अलबानिया-1
हैती-1
शनिवार को सबसे ज्यादा मौंते यहां हुई
अमेरिका-1036
ब्राजील-965
मैकिस्को-479
रसिया-139
स्पेन-50
यूके-282
इटली-119
भारत-142
पेरू-129
कनाडा-105
सड्डू के युवक के संपर्क में आने वालो की रिपोर्ट नेगेटिव 
पिछले दिनों रायपुर के सड्डू में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आये 35 लोगो की कोरोना जाँच निगेटिव आई है. युवक के पॉजिटिव मिलने के कारण उसके आसपास के लोगो को भी क्वारेंटाइन करते हुए जाँच के लिए सभी का सैंपल लिया गया था. 




Saturday, 23 May 2020

छत्तीसगढ़ में महामारी का प्रकोप और बढ़ा, एक ही दिन में मिले 42 कोरोना मरीज

0 राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 10 मरीज
0 प्रदेश में एक्टीव मरीजों की संख्या 150 हुई
0 एक सप्ताह में डेढ़ सौ हुए मरीज
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को ही 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक ही दिन में इतने सारे मरीज पहली बार मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 हो गई हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी 40 कोरोना संक्रमित मिले थे। और 17 मई को एक दिन में 16 मरीज मिले थे। इस तरह प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को मिले मरीजों के सैंपल पहले लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट अब आई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। मजदूरों के अलावा अब विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ के लोग भी लौट रहे हैं। इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। उनके लिए घरेलू विमान सेवा शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट में इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
कहां कितने नए मरीज मिले
राजनांदगांव-10
मुंगेली-9
बिलासपुर-8
कोरिया-4
रायगढ़-4
सरगुजा-3
जीपीएम-2
बलौदाबाजार-1
जशपुर-1
दो मरीज हुए डिस्चार्ज
एम्स में भर्ती बलौदाबाजार के दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों उपचार के लिए भर्ती थे। उनका स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें से एक 21 वर्ष और दूसरा 32 साल का युवक है। दोनों को 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।
विदेशियों के लिए 18 होटल तैयार
प्रवासी मजदूरों के बाद अब विदेशों से छत्तीसगढ़ लौटने वालों को लेकर चिंता है। विदेशों से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए शासन ने घरेलू विमान सेवा शुरू कर दी है। साथ ही उनके

लिए रायपुर के 18 होटलों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित कर दिया गया है। विदेशों से आने वाले अपने खर्च पर इन होटलों में 14 दिन तक क्वारेंटाइन रह सकते हैं। इसके अलावा शासन की ओर से बने क्वारेंटाइन सेंटरों में भी रह सकते हैं। विदेशों से आने वालों की एयरपोर्ट में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। उनसे पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उन्हें जाने दिया जाएगा।
यह भी पढ़े 
थप्पड़ का बदला गंजेड़ी ने ऐसे लिया कि गर्दन काटकर रात भर शव के सामने बैठा रहा  
CORONA COVID-19 क्या है और कैसे फैलता है

धर्म की आड़ में गंदा खेल, गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव और उनकी पत्नी हैं बलात्कार के आरोपी, केस की जांच नहीं बढ़ रही आगे 

प्रदेश में कोरोना के 5 नये मरीज मिले

रायपुर।
प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ना जारी है। शनिवार को 5 और नये मरीज मिले है। रायगढ़ जिले से 04 व जशपुर जिले से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पुष्टि हुई है । सभी मरीजों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 115 हो गई है।

Friday, 22 May 2020

प्रदेश में एक ही दिन में 39 कोरोना मरीज मिले

रायपुर. 
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. शुक्रवार को सुबह फिर 16 नये मरीज मिले थे. इसके बाद शाम तक 20 और कोरोना संक्रमित मिले। इससे मरीजों की संख्या 109 हो गई है. पिछ्ले 3 दिनो से रोज कोरोना के नये मरीज मिलते जा रहे हैं.शुक्रवार को मिले मरीजों में कुछ शासकीय कर्मचारियो के शामिल होने का पता चला है. अब प्रदेश में कुल ऐक्टिव मरीजों  की संख्या 109  हो गई है.
कहां कितने मरीज 
दुर्ग 2
कांकेर 5
बिलासपुर 10
रायगढ़ 5
राजनांदगांव 11
बालोद 18
कोरिया 1
कवर्धा 7
जांजगीर 12
बलौदाबाजार 12
गरियाबंद ( राजिम ) 4
सरगुजा 3
सूरजपुर 1
कोरबा 13
मुंगेली 3
रायपुर 1
बेमेतरा 1
बलरामपुर 1

Sunday, 17 May 2020

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नये मरीज मिले


रायपुर
छत्तीसगढ़ में के लिये बुरी खबर है। प्रदेश में कोरोना के 16 नये मरीज मिले हैं। सभी को मजदूर बताया जा रहा है। इससे स्वास्थ विभाग में हडकंप मच गया है। सभी मरीज ग्रामीण इलाके से हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
नये मिले 16 मरीजों में बालोद में 7, बलौदाबाजार में 6, कवर्धा में 2 और राजिम से 1 हैं। सभी को एम्स लाया जा रहा हैं।
कहाँ के कितने मरीज
बालोद 11
कोरिया 1 
कवर्धा 2
जांजगीर 6
बलौदाबाजार 6
गरियाबंद ( राजिम ) 1

देश में चौथा लॉक डाऊन शुरू, 31 मई तक चलेगा

रायपुर
देश में चौथा लॉक डाऊन लागू हो गया है। यह 31 मई तक चलेगा। इसमें कुछ राहत दी गई है, लेकिन सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान 31 मई तक पूरे देश में बंद रहेंगे।
गृह मंत्रालय ने Lockdown4 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। 31 मई तक फ्लाइट्स और मेट्रो ट्रेन नहीं शुरू होंगी। कन्टेनमेंट ज़ोन छोड़कर 2 राज्य आपसी सहमति से बस सेवा शुरू कर सकेंगे। लेकिन सिनेमा, मॉल और स्कूल.. ये सब अभी भी बंद रहेंगे।

Friday, 15 May 2020

कोरोना के छह और मरीज मिले

छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नये मरीज मिले हैं। इनमें  से कोरिया से एक और जांजगीर से 5 मरीज हैं। सभी को रायपुर एम्स लाया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है।