Saturday 23 May 2020

छत्तीसगढ़ में महामारी का प्रकोप और बढ़ा, एक ही दिन में मिले 42 कोरोना मरीज

0 राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 10 मरीज
0 प्रदेश में एक्टीव मरीजों की संख्या 150 हुई
0 एक सप्ताह में डेढ़ सौ हुए मरीज
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को ही 42 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक ही दिन में इतने सारे मरीज पहली बार मिले हैं। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 हो गई हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी 40 कोरोना संक्रमित मिले थे। और 17 मई को एक दिन में 16 मरीज मिले थे। इस तरह प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को मिले मरीजों के सैंपल पहले लिए गए थे। उनकी रिपोर्ट अब आई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। मजदूरों के अलावा अब विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ के लोग भी लौट रहे हैं। इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। उनके लिए घरेलू विमान सेवा शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट में इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
कहां कितने नए मरीज मिले
राजनांदगांव-10
मुंगेली-9
बिलासपुर-8
कोरिया-4
रायगढ़-4
सरगुजा-3
जीपीएम-2
बलौदाबाजार-1
जशपुर-1
दो मरीज हुए डिस्चार्ज
एम्स में भर्ती बलौदाबाजार के दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों उपचार के लिए भर्ती थे। उनका स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें से एक 21 वर्ष और दूसरा 32 साल का युवक है। दोनों को 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।
विदेशियों के लिए 18 होटल तैयार
प्रवासी मजदूरों के बाद अब विदेशों से छत्तीसगढ़ लौटने वालों को लेकर चिंता है। विदेशों से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए शासन ने घरेलू विमान सेवा शुरू कर दी है। साथ ही उनके

लिए रायपुर के 18 होटलों को क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित कर दिया गया है। विदेशों से आने वाले अपने खर्च पर इन होटलों में 14 दिन तक क्वारेंटाइन रह सकते हैं। इसके अलावा शासन की ओर से बने क्वारेंटाइन सेंटरों में भी रह सकते हैं। विदेशों से आने वालों की एयरपोर्ट में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। उनसे पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उन्हें जाने दिया जाएगा।
यह भी पढ़े 
थप्पड़ का बदला गंजेड़ी ने ऐसे लिया कि गर्दन काटकर रात भर शव के सामने बैठा रहा  
CORONA COVID-19 क्या है और कैसे फैलता है

धर्म की आड़ में गंदा खेल, गायत्री परिवार प्रमुख डॉ प्रणव और उनकी पत्नी हैं बलात्कार के आरोपी, केस की जांच नहीं बढ़ रही आगे 

No comments: