Sunday 24 May 2020

छत्तीसगढ़ में 35 और नए कोरोना संक्रमित मिले, मलकानगिरी में 10 पॉजिटिव मिले

0 प्रदेश में अब 184 हुए एक्टीव मरीज
0 भारत में दोपहर तक 31 की मौत
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना वॉयरस का फैलना जारी है। रविवार को कोरोना वॉयरस से संक्रमित 35 और नए केस सामने आए। इनमें बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद और कोरिया के एक-एक मरीज शामिल हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सुकमा से लगे मलकानगिरी में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक महिला स्वास्थ्यकर्मी और 1 साल का बच्चा भी संक्रमित बताया जा रहा है। इस कारण सुकमा और मलकानगिरी मार्ग को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रदेश में 44 कोरोना पॉजिटीव मिले थे। इनमें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर भी संक्रमित पाया गया है। राज्य में कुल 184 कोरोना संक्रमित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं।
देश की स्थिति
दूसरी भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। इनमें 54 हजार 441 ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना वॉयरस से मरने वालों की संख्या  3 हजार 867 हो गई है। मरने वालों की संख्या एक ही दिन में 137 हो गई है। दूसरी ओर नए मरीज मिलने की रफ्तार भी बढ़ी है। रविवार दोपहर 3 बजे तक पूरे देश में 31 लोगों की मौत कोरोना वॉयरस के चलते हो चुकी है।
विदेशों में कोरोना
कोरोना वॉयरस के संक्रमण से पूरी दुनिया प्रभावित है। पूरी दुनिया में रविवार दोपहर तक कुल 54 लाख 26 हजार 434 लोग कोरोना वॉयरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 44 हजार 405 लोगों की मौत हो चुकी है। और 22 लाख से ज्यादा लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। सबसे ज्यादा अमेरिका में 16 लाख 66 हजार 829 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से 98 हजार 683 लोगों की मौत हो चुकी है। 
दोपहर 2 बजे तक इन देशों में मौत
ब्राजील-152
रसिया-153
इरान-58
भारत-31
मैक्सिको-190
बैलजियम-43
पाकिस्तान-32
बेलारूस-5
बांग्लादेश-28
यूएई-1
इंडोनेशिया-21
पोलैंड-2
यूक्रेन-12
रोमानिया-3
ऑस्ट्रिया-1
फिलिपींस-5
अफगानिस्तान-2
मालदीव-4
घाना-1
आरमेनिया-4
फिनलैंड-1
बोलविया-10
होंडरास-7
हंगरी-4
सूडान-9
गौटमाला-4
बुलगारिया-4
ईएल साल्वाडोर-2
स्लोवेनिया-1
तुसानिया-1
अलबानिया-1
हैती-1
शनिवार को सबसे ज्यादा मौंते यहां हुई
अमेरिका-1036
ब्राजील-965
मैकिस्को-479
रसिया-139
स्पेन-50
यूके-282
इटली-119
भारत-142
पेरू-129
कनाडा-105
सड्डू के युवक के संपर्क में आने वालो की रिपोर्ट नेगेटिव 
पिछले दिनों रायपुर के सड्डू में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आये 35 लोगो की कोरोना जाँच निगेटिव आई है. युवक के पॉजिटिव मिलने के कारण उसके आसपास के लोगो को भी क्वारेंटाइन करते हुए जाँच के लिए सभी का सैंपल लिया गया था. 




No comments: