Sunday 7 June 2020

रायपुर में मिले नये 36 कोरोना संक्रमित और प्रदेश में 59 मरीज

रायपुर.
छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार दोपहर तक 59 नए कोरोना मरीज मिले। दूसरी ओर राजधानी रायपुर में 36 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज मिले। इससे स्वास्थ विभाग में हडकंप मच गया है। इसके अलावा कवर्धा से 12, कोरबा में 8, दुर्ग में 3 नए मरीज मिले।
देर रात तक रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। स्वास्थ विभाग देर रात तक नये मिले मरीजों की जानकारी जारी करेगा।
रायपुर में हालात बिगड़े
राजधानी रायपुर में हालात बिगड़ते जा रहे है। पिछ्ले 4 दिन से नये मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 
इतने इलाके सील
राजधानी में इमरजेन्सी काम को छोड़कर किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
इन इलाकों पर रोक
1. देवेंद्र नगर सेक्टर-5 : मंडी गेट रोड, सेक्टर-5 का इलाका, मार्केट रोड।
2. फाफाडीह कुम्हारपारा : कुम्हापारा, रमण मंदिर वार्ड व हनुमान मंदिर रोड।
3. देवपुरी गेलाराम नगर : देवपुरी रोड और गेलाराम कॉलोनी।
4. बिरगांव इतवारी बाजार : इतवारी बाजार रोड और बस्ती का इलाका।
5. उरला मेटल पार्क रोड : मेटल पार्क रोड स्थित बस्ती का हिस्सा।
6. सड्‌डू कॉलोनी बीएसयूपी काॅलोनी, सड्डू सेक्टर एरियर, कैपिटल होम्स।
7. सांईनगर वाणिज्य कर ऑफिस, भाटापारा, फाफाडीह की सड़क।
8. कैलाश नगर मेटल पार्क रोड, कैलाश नगर और आसपास का इलाका।
9. रावांभाठा बांधा तालाब, बस्ती इलाका और आरटीओ दफ्तर के पीछे।
10. दोंदे खुर्द दोंदे खुर्द बस्ती और आसपास का इलाका।
11. चंगोराभाठा काली मंदिर रोड, पार्षद का घर और चंगोराभाठा बस्ती।
12. प्रीतम नगर टीचर कॉलोनी पुलिस, अशोक नगर रोड और प्रीतम नगर।
13. गुरुमुख नगर न्यू राजेंद्र नगर, केनाल रोड और बस्ती का इलाका।
14. रावांभाठा बंजारी जौहर नगर, आरटीओ दफ्तर के पीछे का हिस्सा।
15. रामसागर पारा बढ़ईपारा, रामसागरपारा और अग्रसेन चौक रोड।
16. हिमालया हाईट्स हिमालया हाइट्स कॉलोनी और आसपास की रोड।
17. गणपति स्टील उरला गणपति फैक्ट्री और लेबर क्वार्टर।

No comments: