Saturday, 28 March 2020

भूखों को खाना खिलाना भी इस पुलिस जवान की ड्यूटी में है शामिल

रायपुर
 शहर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है, जिससे रोज कमाने-खाने वालों को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं। खासकर बेघर, रिक्शा चालक या भिक्षावृत्ति करने वालों को खाना मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं कोतवाली थाने के आ
रक्षक सुनील शर्मा। रात्रि पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान वे अपने साथ खाने के कुछ पैकेट रखते हैं। पेट्रोलिंग के दौरान रास्ते में अगर कोई व्यक्ति भूखा या जरूरतमंद मिल जाता है, तो उसे खाना देते हैं। जब से शहर लॉकडाउन हुआ है, आरक्षक शर्मा तब से ऐसा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहर भर में दुकानें बंद हैं। लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इससे कई रिक्शा वाले, बेघर और भिक्षावृत्ति करने वालों को खाना नहीं मिल पा रहा है।

No comments: