Tuesday, 31 March 2020

कोरोना के दो मरीज ठीक हुए, एक और नया मरीज आया सामने

- रायपुर की युवती हुई संक्रमण की शिकार
- एम्स में कराया गया भर्ती
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण का नया मरीज सामने आए है। डीडी नगर इलाके की एक युवती कोरोना वॉयरस से संक्रमित पाई गई है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। यह युवती भी लंदन से लौटी थी। और पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में रखा गया था। पीडि़त युवती को मिलाकर अब तक रायपुर में 5 कोरोना पॉजीटिव सामने आ चुके हैं, जो लंदन से लौटे हैं। दूसरी ओर अच्छी खबर यह है कि कोरोना से पीडि़त दो मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई है। प्रदेश से कुल 8 मरीज पॉजीटिव पाए गए थे, जिनमें से दो को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। इस बीच एक और मरीज मिलने से पीडि़तों की संख्या 7 हो गई है।

No comments: