Monday, 20 April 2020

कोरोना कोविड 19 का असर पम्पों में अब बिना मास्क के नहीं मिलेगा पेट्रोल

कोरोना कोविद 19 पेट्रोल पम्पो में अब बिना मास्क के नहीं मिलेगा पेट्रोल 
कोविड
रायपुर. देश में कोरोना वॉयरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पेट्रोल-डीजल से जुड़े कारोबारियों ने भी सख्ती शुरू कर दी है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए मास्क लगाना आवश्यक है। इसके बावजूद कई लोग लापरवाही कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। चेहरे पर मास्क लगाकर आने पर ही पेट्रोल दिया जाएगा। यह नियम पूरे देश भर में लागू किया गया है। इसका निर्णय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने लिया है। देशभर के सभी पेट्रोल पंपों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। उल्लेखनीय है कि  20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान कई क्षेत्रों में सरकार ने थोड़ी ढील दी है। इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। और पेट्रोल पंपों में आमदिनों की अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ रही है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं में पेट्रोल पंप को भी शामिल किया गया है। इस कारण इसे बंद नहीं किया जा सकता। लिहाजा लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों में और बढ़ेगी।https://raipurkegothbaat.blogspot.com/2020/04/corona-covid-19.html
Corona covid 19: यह रहता है खतरा
पेट्रोल पंपों में वाहनों में पेट्रोल डलवाने आने वाले अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाते हैं, जिससे कोराना संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। साथ ही भीड़ अधिक होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते हैं। इससे भी खतरा रहता है। इस कारण देश में कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों में मास्क अनिवार्य कर दिया है।
देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए पेट्रोल पंप पर काम करने वाले स्टाफ और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नो मास्क, नो फ्यूल की स्ट्रैटेजी अपनाई जा रही है। ऐसे में अब अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहा है तो उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। अगर कोई मास्क नहीं पहनता है तो उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा। https://raipurkegothbaat.blogspot.com/2020/04/3.htmll
Corona covid 19: पेट्रोल पंप को भी लॉकडाउन से राहत
पेट्रोल पंप का खुला रहना भी इस लिस्ट में शामिल है। पेट्रोल पंप अभी भी खुले हुए हैं। आज लॉकडाउन के 26वें दिन भी पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं। उम्मीद की जा रही है कि 20 अप्रैल के बाद आंशिक राहत से मांग में सुधार होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल-डीजल का भाव रोजाना बदलता है और सुबह 6 बजे से नई कीमत लागू होती है।
Corona covid 19: नगद भुगतान से बचे
पेट्रोल-डीजल लेने वाले वाहन चालकों को नकद भुगतान न करने की भी अपील की गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल लेने के बाद डिजिटल भुगतान करें। पंप कर्मचारियों को भी डिजिटल भुगतान करने के बाद हाथों को सैनिटाइज करने को कहा गया है।

No comments: